अगिआंव: ईडी ने संदेश विधायक किरण देवी के पति व पूर्व विधायक अरुण यादव की 19.32 करोड़ की अगिआंव और पटना की संपत्ति को किया ज़ब्त
पूर्व विधायक अरुण यादव के 19.32 करोड़ के संपत्ति को ईडी ने किया जप्त। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के द्वारा कार्यवाई की गई है। बता दे कि अरुण यादव संदेश विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके है वर्तमान में उनकी पत्नी किरण देवी आरजेडी की संदेश विधायक है।अरुण याद लालू यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक है।