अगिआंव: अगिआंव प्रखंड सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई
आगिआंव प्रखण्ड सभागार में मंगलवार के दोपहर 1:30 बजे रोगी कल्याण समिति को ले एक बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर नए नियमावली के अनुसार नया कमिटी बनाने पर चर्चा की गई। इसमे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ साथ कई कार्यकारणी के सदस्य भी बनाये जाएंगे।