लातेहार: लातेहार स्टेशन से धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच शुरू की गई नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ मंगलवार को लातेहार स्टेशन पर भी किया गया। इस अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को लातेहार स्टेशन पर माननीय अतिथियों एवं गणमान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 🚆