पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास विवाद पर गरमाई राजनीति, अशोक चौधरी ने लालू यादव पर साधा निशाना
पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश कुमार सत्ता में थे,तब तक लालू यादव राबड़ी आवास में रहे,लेकिन अब सरकार ने अलग व्यवस्था दी है तो उस पर दबाव बनाया जा रहा है।