महोबा: खन्ना के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Apr 22, 2026 बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 21 वर्षीय शिवचरण पाल लवकुश नगर का निवासी था और गुड़गांव से घर लौट रहा था। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद देर से एंबुलेंस पहुंची और कबरई सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर वाहन की तलाश शुरू की है।