बीकानेर की होली अपने आप में अनूठी पहचान रखती है। यहां होली एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे आठ दिन तक मनाई जाती है और होलिका अष्टक लगते ही आयोजन शुरू हो जाते हैं। देशभर में लठमार और कोड़ामार होली प्रसिद्ध हैं, लेकिन बीकानेर की डोलची मार होली अलग ही रंग बिखेरती है। सैकड़ों साल पुरानी इस परंपरा में पुरुष एक-दूसरे की पीठ पर पानी से भरी डोलची से प्रहार करते हैं। ढोल-न