शहर के चोरे घाट पर रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से लगभग 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।