खरसिया: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर खरसिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर खरसिया के पुरानी बस्ती चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। छाया विधायक महेश साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रनिर्माण और राष्ट्रीय एकता के योगदान को याद किया।