सैदपुर: नारी पचदेवरा के जितेंद्र पाण्डेय बने नायब तहसीलदार, जिले को किया गौरवान्वित
नारी पचदेवरा गाँव के निवासी जितेंद्र पाण्डेय का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पी सी एस 2024 परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। उनके चयन की खबर पहुँचने पर गाँव में हर्ष का माहौल हो गया। मित्रों और परिजनों ने एक दूसरे को बधाई दी।