मरवाही: बांस काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, टंगिया के हमले से 7 लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जीपीएम जिले के दौन्जरा गांव के आश्रित ग्राम बिझरवार में पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार पारिवारिक जमीन पर लगे बांस के पेड़ को काटने को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच बुधवार को विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जिसमे विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया