जलालगढ़ थाना पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मिश्री नगर निवासी सुमन शर्मा तथा करियात निवासी पिंटू ऋषि को पुलिस ने शराब की हालत में पकड़ा। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना के पुलिस अवर निरीक्षक वंश भूषण सिंह ने किया।