बांका: अमरपुर बस स्टैंड के पास से स्कूटी चोरी, थाना में मामला दर्ज
Banka, Banka | Jun 4, 2026 शहर के अमरपुर बस स्टैंड के समीप से एक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वाहन स्वामी करहरिया मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश राजगढ़िया ने गुरुवार की शाम करीब 6 बजे थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि वे किसी जरूरी काम से अमरपुर बाजार आए थे और बस स्टैंड के पास अपनी स्कूटी खड़ी कर चले गए।