हुज़ूर: सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में भोपाल-इंदौर बाइपास पर हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में भोपाल-इंदौर बाइपास पर हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ जब वह सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए होशंगाबाद जा रहे थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।