खगड़िया: संसारपुर चौक पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर चौक पर आज बाइक दुर्घटना में शहर के हाजीपुर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद समीर जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि संसारपुर से खगड़िया आ रहे थे इसी दौरान संसारपुर चौक पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वह जख्मी हो गए।