बाराचट्टी: भोगता डीह में गेहूं की फसल में आग लगने से भारी नुकसान
बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत ग्राम भोगताडीह में शुक्रवार को गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार को 3 बजे दिन में एक ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार गेहूं की खेत में फसल में आग अचानक लग गई जिसमें तकरीबन तीन कठे में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया। हालांकि आग कैसे लगी है इसका कोई स्पष्ट नहीं है। फसल तिलक सिंह भोक्ता का बताया जाता है ।