देवघर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केकेएन स्टेडियम में अस्मिता एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन
भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा महिलाओं की प्रतिभा को उत्थान करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर अस्मिता एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन देवघर के केकेएन स्टेडियम में रविवार के शाम 4:00 बजे आयोजित की गई इस आयोजन में देवघर के विभिन्न स्कूलों के छात्राएं सम्मिलित हुई कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को एक प्लेटफॉर्म देना था।