जोगिंदर नगर: मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम चुल्ला हाइड्रो प्रोजेक्ट: जोगिंदरनगर में बोले केवल सिंह पठानिया
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार दोपहर 1बजे जोगिंदरनगर में चुल्ला हाइड्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया तथा प्रोजेक्ट अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जोगिंदर नगर दौरे के उपरांत ही चुल्ला हाइड्रो प्रोजेक्ट सुचारू रूप से संचालित हो सका है। मुख्यमंत्री ने अपने उस दौरे के दौरान प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया था।