बिहार: अखिल भारतीय दुसाध उत्थान संघ ने बिहार शरीफ में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
Bihar, Nalanda | Dec 24, 2024 अखिल भारतीय दुसाध उत्थान संघ द्वारा बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय दुसाध उत्थान संघ के जिला अध्यक्ष जय राम पासवान ने बताया कि संसद भवन में भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की टिप्पणी की गई है ।जिसे हम लोग पुरजोर विरोध कर रहे हैं।