जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरूवार शाम 5 बजे करीब को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, लगाए गए सीसीटीवी कैमरों तथा अलार्म सिस्टम की कार्यशीलता को बारीकी से परखा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।