खंडवा नगर: जिला अस्पताल की खुली पोल! उप संचालक के निरीक्षण में बंद मिला ICU, स्टाफ की भारी कमी से मचा हड़कंप
निरीक्षण के दौरान डॉ. सेंगर बी ब्लॉक में संचालित आइसीयू पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सर्जिकल और गायनी आइसीयू बंद होने के कारणों की जानकारी ली। इस पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. रणजीत बड़ोले और सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण दोनों इकाइयों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।