#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत बिहार से आए 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दल ने सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों का किया अवलोकन*
---
🔸कान्ह डायवर्जन क्लोज्ड डक्ट टनल, सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना एवं हरियाखेड़ी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया भ्रमण*
---
उज्जैन, 20 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के विकसित भारत संकल्प यात्रा गतिविधि अंतर्गत बिहार से उज्जैन आए 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दल ने सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की।
इंफ्लूएंसर दल द्वारा कान्ह डायवर्जन क्लोज्ड डक्ट टनल, शाफ्ट क्रमांक-2 का भ्रमण किया गया। इस दौरान दल के सभी सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा परियोजना एवं निर्माण कार्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी दल के सदस्यों के साथ साझा की गई।
इसके पश्चात दल ने सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी मध्यम सिंचाई एवं जल संवर्धन परियोजना अंतर्गत सिलारखेड़ी तथा हरियाखेड़ी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने परियोजनाओं की कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को दी।
#धन्वंतरी_आयुर्वेद_चिकित्सा_महाविद्यालय_का_किया_भ्रमण*
इंफ्लूएंसर दल द्वारा शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय, उज्जैन का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान दल के सदस्यों ने महाविद्यालय के सीईओ डॉ. ओ.पी. व्यास से महाविद्यालय से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
दल द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं संग्रहालयों का अवलोकन किया गया, जिसमें क्रिया शरीर प्रयोगशाला, एनाटॉमी म्यूजियम, सूक्ष्म शरीर संग्रहालय, द्रव्यगुण संग्रहालय शामिल रहे। संबंधित अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दल के सदस्यों के साथ साझा की गई।
#सांदीपनी_आश्रम_एवं_भगवान_काल_भैरव_के_किए_दर्शन*
भ्रमण के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दल द्वारा सांदीपनी आश्रम का भ्रमण कर दर्शन किए गए। इसके साथ ही दल के सदस्यों ने भगवान श्री काल भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान समन्वयक श्री रोशन कुमार (बिहार), श्री हितेश नागदेव, श्री अंकुश मिश्रा, श्री आकाश जैन, श्री ऋत्विक तिवारी, श्री चित्रांश सक्सेना, श्री नीरज बंजारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
@टॉप फ़ैन
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
JDjansampark Ujjain
PRO Ujjain
26 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026