कायमगंज: कायमगंज कोतवाली परिसर स्थित महिला परामर्श केंद्र की छत पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
कायमगंज कोतवाली परिसर स्थित महिला परामर्श केंद्र की छत के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। तेज तेज स्पार्किंग के बाद चिंगारियां नीचे गिरी और छत पर जमा पेड़ों के सूखे पत्तों में आग लग गई। आग की लपटे तेजी से फैलने लगी।जिससे परिसर में सतर्कता बढ़ गई।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी और आपूर्ति बंद कराई।