ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में गूंजी रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य की गाथा, 168वें बलिदान दिवस पर शुरू हुआ वीरांगना मेला
ग्वालियर में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के 168वें बलिदान दिवस पर बुधवार शाम 7 बजे दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेले का शुभारंभ हुआ। झांसी से पहुंची शहीद शोभायात्रा के स्वागत के साथ समाधि स्थल पर ऐतिहासिक प्रदर्शनी शुरू हुई, जबकि आज शाम 'खूब लड़ी मर्दानी' महानाट्य के जरिए रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और बलिदान की गाथा मंच पर जीवंत होगी।