मुज़फ्फरनगर: पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर शिव चौक में मनाया जश्न, ममता बनर्जी को चटाई धूल
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी सहित कई राज्यों में भाजपा की बढ़त पर जोरदार जश्न मनाया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य किया, मिठाई बांटी और राहगीरों को झालमुड़ी वितरित की। “भारत माता की जय” के नारे गूंजे। संजीव बालियान और कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में नेताओं ने जीत का श्रेय मोदी-शाह को दिया।