डीएम अनुनय झा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि SIR की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर है लेकिन वह अंतिम तिथि से पहले ही अपना फार्म भरकर जमा कर दें। डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 30 लाख 31 हजार वोटर हैं।