आज दिनांक 04.06.2026 को ग्राम नगवां, थाना बिधनू क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन के उद्घाटन एवं ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत मा० प्रभारी मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), मुख्य विकास अधिकारी (CDO), पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री योगेश कुमार, उपजिलाधिकारी (SDM), सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर , सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
@Uppolice
@dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 4, 2026