भिंड नगर: ढोचरा गांव में महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
ढोचरा गाँव में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रूबी नामक महिला अपने घर पर अकेली थी और घर के अन्य सभी लोग बाहर गए थे तभी उसने फांसी लगा ली। परिजन जब घर लौटकर आए तो देखा कि रूबी फाँसी के फंदे पर लटक रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।