भिंड नगर: रमपुरा गाँव में करंट लगने से महिला की हुई मौत
नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रमपुरा गांव में करंट लगने से महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोमेशी उर्फ शिल्पी नामक महिला अपने घर पर कामकाज कर रही थी, तभी बिजली के तार से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।जैसे ही परिजनों ने देखा तो बिजली का तार हटाया ओर कोमेशी उर्फ शिल्पी नामक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।फिलहाल पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।