भिंड नगर: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई युवक की मौत, कुसमरिया गाँव में पड़ा मिला युवक का शव
कुसमरिया गाँव मे गोली लगने से युवक की मौत हो गई और उसका शव संदिध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार अमन नामक युवक ग्वालियर से कुसमरिया गाँव में किसी काम से आया था। तभी कनपटी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ ग्रामीणों को मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।