ओबरा: पटवध ग्राम पंचायत के घाघर नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Obra, Sonbhadra | May 31, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत स्थित मोरईया टोला के समीप घाघर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय चांदनी गोंड पुत्री रामकेवल गोंड निवासी नवका टोला, सलखन रविवार को अन्य लोगों के साथ घाघर नदी के किनारे गई थी।