मुशहरी: जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का जुलूस, मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
जिले के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के विक्रेताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खुदीराम बोस स्टेडियम से समाहरणालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। जुलूस का नेतृत्व फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिला महासचिव देवन रजक ने किया। प्रदर्शन के उपरांत विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।