हरसूद: छनेरा शाखा के प्रबंधक श्री दलाल को भावभीनी विदाई दी गई, नए शाखा प्रबंधक का स्वागत किया गया
सेटेलाइट शाखा छनेरा में 3 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले शाखा प्रबंधक योगेश दलाल का स्थानांतरण हो गया है। श्री दलाल के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई देने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम सैटेलाइट शाखा छनेरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को नवागत शाखा प्रबंधक साकेत श्रोती का स्वागत किया गया।