सतना जिले के शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 22 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई चांदी की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, यह पिछले मर्तबा भी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की थी, जिस वजह से दोबारा यह वारदात घटित होने की खबर बताई गईं हैं।