लखीमपुर: महिला पर हमला करने और अपहरण कर भीख मंगवाने की धारा में पटेहरा व शेखसराएं से दो पुलिस ने वारंटी को किया गिरफतार
थाना खीरी पुलिस ने रविवार को दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी में शिवकुमार को पटेहरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। शिवकुमार द्वारा महिला पर हमला करने की धारा के तहत थाने में मामला दर्ज था। साथ ही पुलिस ने शेखसराएँ से जाहिद को गिरफ्तार किया है। वारंटी जाहिद पर नाबालिक को अगवा कर भीख मंगवाने की धारा के तहत थाने में मामला दर्ज था।