झझू स्थित नारायण ग्लोबल अकादमी में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ श्रीकोलायत के तत्वावधान में 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक पाँच दिवसीय आवासीय स्काउट–गाइड शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना रहा। शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन ने किया।