सिकटी: सिकटी विधानसभा में तेज आंधी और झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, मक्का किसानों की बढ़ी चिंता
Sikti, Araria | May 5, 2025 सिकटी विधानसभा में सोमवार की शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही क्षेत्र में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन शाम को हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। हालांकि जहां एक ओर आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर मक्का की खेती कर रहे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिं