सिकटी: अष्टयाम संकीर्तन के लिए कुआड़ी शिव मंदिर से 651 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
Sikti, Araria | Apr 23, 2025 कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी पंचायत स्थित महाकालेश्वर नाथ धाम शिव मंदिर कुआड़ी परिसर से तीन दिवसीय श्री श्री 108 अखंड अष्टयाम महासंकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा बुधवार को निकाली गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्थानीय मुखिया वीणा देवी, कमिटी सदस्य बिनोद कुमार चौधरी, मुरारी गुप्ता, राजू राय, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर पिंटू, नीतीश यादव,द्रवित कुमार, मु