सिकटी: कुआड़ी महाकालेश्वर शिव मंदिर में आयोजित 72 घंटे के अष्टयाम संकीर्तन में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार मंडल
Sikti, Araria | Apr 26, 2025 महाकालेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित 72 घंटे के श्री श्री 108 अष्टयाम संकीर्तन महोत्सव में शनिवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति और सद्भाव का वातावरण बनता है। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी