बेगूसराय: गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में सुबह 09:00 बजे होगा झंडोत्तोलन, DM के आदेश पर तैयारी शुरू
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. डीएम रोशन कुशवाहा के आदेश पर आज से गांधी स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी गई है. इस संबंध में डीएम ने बताया कि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि गणतंत्र दिवस से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ले. सोमवार को मजदूर द्वारा बांस-बल्ला, बेरिकेडिंग, के साथ-साथ रंग-रोगन का कार्य शुरु कर दिया.