बेगूसराय: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जयमंगला वाहिनी द्वारा GD कॉलेज से निकाली गई शोभायात्रा, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जीडी कॉलेज से जय मंगला वाहिनी द्वारा शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. नगर थाना प्रभारी रामनिवास खुद भी शोभायात्रा की सुरक्षा में लगे हुए थे. शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे. इस दौरान दिव्यांग भी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से इस शोभायात्रा में भाग लिए.