बहरोड़: बहरोड में शेरपुर के पास कंटेनर और बाइक की भिड़ंत, सिर में गंभीर चोट के बाद युवक को जयपुर रेफर किया गया
Behror, Alwar | Apr 6, 2026 बहरोड़ में नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार दोपहर 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। शेरपुर गांव के पास सर्विस रोड पर कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, बानसूर क्षेत्र के एक गांव निवासी हिमांशु सैनी बाइक से जा रहा था। उस वक्त हादसा हुआ।