एटा: नंदगांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मां-बेटा सहित तीन घायल, वीडियो आया सामने
Etah, Etah | May 16, 2026 एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नंदगांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक पक्ष के मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।