गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के भूसुंडा में बैठक हुआ संपन्न,गोस्वामी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की उठी मांग
गया जिले के भुसंडा में गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष कुंदन गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सरकार से गोस्वामी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने, भुसंडा स्थित समाज के समाधि स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा समाज के लोगों का वार्डवार सूचीबद्ध करने की मांग की गई।