जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव कमहेड़ा में मूसलाधार बारिश से गरीब का आशियाना हुआ धाराशयी, मलबे में दबने से पिता-पुत्र घायल
ककरौली क्षेत्र के गांव कमहेड़ा मे सोमवार शाम 5:00 बजे मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिला,तेज बरसात के चलते बारिश का कहर देखा गया जिसमे मोहसिन नामक व्यक्ति और उसका बेटा आमिर मकान की छत गिरने से घायल हो गए और चंद मिनटों मे घर का सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया,घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया।