कर्वी: चित्रकूट देवांगना गैंगरेप कांड में तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल
चित्रकूट। देवांगना घाटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के तीनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे को खुलासा किया। मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला मुठभेड़ में घायल हुआ। उसके पास से दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।