धार: धार में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने रेल कार्यों का अवलोकन किया, गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए
Dhar, Dhar | Jun 21, 2025 लोकसभा क्षेत्र महू-धार से होते हुए झाबुआ-अलीराजपुर को दाहोद, गुजरात से जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज, अंडरपास व धार में बन रहे नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर ने रेलवे स्टेशन सहित रेल पटरी का अवलोकन कर गुणवत्ता को देखा।