धार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मांडव में दिखा अनोखा नज़ारा, ऐतिहासिक जहाज महल बना योग साधना का केंद्र
Dhar, Dhar | Jun 21, 2025 ऐतिहासिक जहाज महल बना योग साधना का केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मांडव में दिखा अनोखा नज़ारा।11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में मनाया गया, लेकिन धार जिले के मांडव की तस्वीर कुछ खास रही। इतिहास और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम देखने को मिला मांडव के प्रसिद्ध जहाज महल में, जहाँ योग साधना का आयोजन किया गया।