धार: साई खेल परिसर जेतपुरा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट हुए शामिल
Dhar, Dhar | Jun 21, 2025 धार शहर के साई खेल परिसर जेतपुरा में ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। आयोजन में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया तथा प्रधानमंत्री के अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उद्बोधन भी आयोजन में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सुना।