बक्सर: बक्सर सेंट्रल जेल में बंदियों ने सिखा तनाव प्रबंधन को ले सुदर्शन क्रिया का सफल समापन, 100 बंदियों ने लिया संकल्प
Buxar, Buxar | Jul 5, 2026 बक्सर केन्द्रीय कारागार में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक पुनर्वास के लिए आयोजित आठ दिवसीय 'प्रिज़न स्मार्ट' कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। 'आर्ट ऑफ लिविंग' द्वारा निःशुल्क आयोजित इस शिविर में 100 बंदियों ने भाग लिया। 28 जून से शुरू सत्र का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षिका वर्षा पांडेय ने किया। उन्होंने योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया कैदी सीखे।