छाता: शेरगढ़ के गांव बसई खुर्द में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने पर भड़का आक्रोश, कार्रवाई न होने पर ग्रामीण धरने पर बैठे
थाना छाता की शेरगढ़ के समीप बसई खुर्द गांव में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को दो लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है दो दिन पहले तोड़ी गई मूर्ति में पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते ग्रामीणों और समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया घटना सीसीटीवी में कैद के बावजूद भी कार्रवाई न होने पर लोग धरने पर बैठ गए